शेख़ नसीम। नई दिल्ली / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले करीब सात महीनों से लंबित भाजपा की राष्ट्रीय टीम का आज गठन किया गया है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिवों को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बीएल संतोष को एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की नई टीम में उत्तर प्रदेश से 6 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। इसके अलावा दिल्ली से 6, महाराष्ट्र से 4 और राजस्थान से 3 चेहरों को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, केरल, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से 2-2 नेताओं को भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन में आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है।





