ad
best news portal development company in india

आम्बेडकर जन्मजयंती पर भाजपा ने किया माल्यार्पण, पूर्व शाम किया दीपोत्सव

SHARE:

 

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

     अलीराजपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे आयोजनों की श्रृंखला में डॉ अम्बेडकर जी के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व अम्बेडकर नगर सेवा बस्ती स्थित उनकी प्रतिमा के समीप पहुंच कर दीपोत्सव का आयोजन कर दीप लगाए। 

    वहीं सोमवार को भी सेवा बस्ती में पहुंच कर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद  अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल सहित कई जनप्रतिनिधि ने सभी ने बाबा साहब अमर रहे के नारे के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर बाबा साहेब को नमन किया।

       इस दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनीता  चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष  परवाल सहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता एवं रिंकेश तवर, पूर्व नपा अध्यक्ष रितेश डावर, पार्षद आनंद सोलंकी, राजू शाह, वरिष्ठ नेता अशोक ओझा, प्रताप सिंह सिसोदिया, राजेश गुप्ता, राजू चौहान, संदीप राही, सन्नी गोस्वामी, अभिषेक गेहलोद, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *