best news portal development company in india

कुख्यात पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल हुए…

SHARE:

 भोपाल / चम्बल के बीहड़ों के कभी आतंक और ख़ौफ़ का पर्याय रहे कुख्यात पूर्व डकैत मलखान सिंह आज भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए।

कांग्रेस की सदस्यता हासिल करने के बाद मलखान सिंह ने पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा पहले मैने अन्याय के खिलाफ बन्दूक उठाई थी और आज अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है मैने पहले भाजपा को सिद्धांतवादी समझते हुए उसका प्रचार किया था लेकिन भाजपा के राज में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे है कमज़ोर लोगो की ज़मीने छीनी जा रही है भ्रष्टाचार अपने चरम पे है कानून-व्यवस्था चरमरा गई है अब में कांग्रेस में शामिल हो गया हूँ और कांग्रेस के लिए प्रचार करूँगा। जहाँ-जहाँ प्रचार करूँगा वहाँ-वहाँ कांग्रेस जीतेगी और कमलनाथ दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

मलखान सिंह ने आगे कहा की मैने लोगो को लूटने या उन पर अन्याय करने के लिए बन्दूक नही उठाई थी मैने मंदिर की ज़मीन के लिए बन्दूक उठाई थी में डाकू नही हूँ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *