best news portal development company in india

कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ, वाहन-रैली….

SHARE:

 भोपाल / नरेला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ रैली के तहत शिवराज-सरकार के दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और राजनीतिक प्रतिद्वंदी पर संविधान का गलत उपयोग करने के विरोध में एक विशाल वाहन-रैली निकाली जिसमे हज़ारो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मो. आसिफ जकी और कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं विशाल दो पहिया एवं चार पहिया संविधान बचाओं वाहन रैली का आयोजन किया। इस विशाल वाहन रैली को पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली रेलवे के खेल- मैदान से प्रारंभ होकर अस्सी-फिट (80-फिट) रोड से होती हुई प्रभात-चौराहे पर सम्पन्न हुई। इस रैली में नगर-निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की भी मुख्य रूप से उपस्थित थी। वाहन-रैली के अंत में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मो. आसिफ ज़की और कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने सभा स्थल पर उपस्थित हजारों कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *