जिला संवाददाता: दिलीप पाटीदार खाखेडी ( अमझेरा )
धार। इंदौर-अहमदाबाद रोड पर खाखेड़ी फाटा के समीप शनिवार को इंदौर से कुक्षी जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही अमझेरा डायल-112 की FRV-13 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकलवाकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल धार पहुंचाया। दोनों घायलों का उपचार जारी है।
घायलों की पहचान रविन्द्र पिता उदय (35 वर्ष) एवं चेतन पिता संतोष (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी।
इस राहत कार्य में आरक्षक रामनरेश यादव (461) एवं पायलट नरेंद्र सिंह पटेल की तत्परता सराहनीय रही। डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।





