ad
best news portal development company in india

जिला न्यायालय एवं शासकीय महाविद्यालय मण्डलेश्वर में मनाया गया संविधान दिवस

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो चीफ इक़बाल खत्री

न्यायाधीशों, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की दी जानकारी, संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

खरगोन । संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डलेश्वर द्वारा जिला न्यायालय एवं शासकीय महाविद्यालय मण्डलेश्वर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

जिला न्यायालय मण्डलेश्वर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अखिलेश जोशी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। वरिष्ठ खंड न्यायाधीश मोहित बड़के ने उद्देशिका का वाचन कराया। इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पंकज सिंह माहेश्वरी, विशेष न्यायाधीश अमित रंजन समाधिया, जिला न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह एवं रवि झारोला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति जैन, न्यायाधीश प्रीतिबाला मुणिया सहित न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शिरीष महाजन, उपप्रशासनिक अधिकारी विष्णु प्रसाद तिवारी, अब्दुल साजिद शेख, अनिल कुरील एवं पैरालीगल वॉलंटियर कुंदनसिंह मण्डलोई भी मौजूद रहे। जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई ने सभी न्यायाधीशों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात शासकीय महाविद्यालय मण्डलेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी चन्द्रेश मण्डलोई ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई