ad
best news portal development company in india

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोबट में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित

SHARE:

प्रश्न मंच, मेहंदी एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

जोबट से शाहरुख खत्री
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोबट, जिला अलीराजपुर में उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत सत्र 2026-27 के जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच, मेहंदी एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं का विवरण इस प्रकार है—

प्रश्न मंच प्रतियोगिता: प्रथम स्थान साहिल पठान, दीपक परमार एवं हंसा चंगोड़, शासकीय महाविद्यालय भाबरा।

मेहंदी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान चैताली राठौर, शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर।

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता: प्रथम स्थान लिलम डामोर, शासकीय महाविद्यालय जोबट।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो. जी.एल. चौहान सर ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर से प्रो. संगीता डावर, भाबरा महाविद्यालय से डॉ. रोशनी भंवर एवं प्रो. मदन सिंह डोडवा तथा सोंडवा महाविद्यालय से प्रो. किरण चौहान एवं प्रो. नारायण चौहान सर उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शैलेंद्र सिंह सिसोदिया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है।

प्रो. दिलीप सिंह राठड़िया सर ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवा उत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, नई विधाओं को सीखने और अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

प्रो. प्रेमसिंह चौहान सर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नई चीजें सीखने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थियों को प्रत्येक गतिविधि में उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन युवा उत्सव प्रभारी डॉ. वीर सिंह बरडे एवं प्रो. योगिता राठड़िया मेडम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. ईगु सिंह चौहान, प्रो. परसराम मंडलोई, प्रो. नानसिंह वास्केला, प्रो. कमलेश यादव, प्रो. राहुल डावर, प्रो. आरती कटारा, प्रो. दीपिका आवास्या, प्रो. सारिका भोसले, प्रो. सोनू सोलंकी, प्रो. राजू ओसारी एवं प्रो. शिवानी सेते मैडम सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

युवा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. अनीता चौहान द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्राचार्य महोदय, निर्णायकगण, प्राध्यापकगण, आयोजन समिति एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई