ad
best news portal development company in india

भैंसोला पीएम मित्र पार्क को मिलेगा आधुनिक टाउनशिप का स्वरूप, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार भैंसोला ( बदनावर )

धार जिले के बदनावर विकासखंड के ग्राम भैंसोला में निर्माणाधीन देश के पहले पीएम मित्र (PM MITRA) टेक्सटाइल पार्क के विकास कार्यों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। इसी क्रम में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे ने शनिवार को भैंसोला पहुंचकर पार्क में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने परियोजना से जुड़े बुनियादी ढांचे, सड़क, जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री दुबे ने कहा कि पीएम मित्र पार्क को केवल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के बजाय यहां काम करने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों और औद्योगिक इकाइयों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पार्क क्षेत्र में केंद्रीकृत व्यवस्थाओं के अनुरूप समग्र योजना तैयार करने के निर्देश दिए।


उन्होंने विशेष रूप से आवासीय सुविधाओं, शिक्षा, अस्पताल, अग्निशमन सुरक्षा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और उद्यान सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं की माइक्रो प्लानिंग पर जोर दिया। उनका कहना था कि पार्क में कार्य करने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि यहां सुरक्षित, सुविधाजनक और आत्मनिर्भर कार्य वातावरण तैयार हो सके।


अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही भविष्य में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को देखते हुए अभी से आधारभूत सुविधाओं की प्रभावी योजना तैयार की जाए।


इस अवसर पर धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना सहित जिला प्रशासन, एमपीआईडीसी (MPIDC) एवं विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


पीएम मित्र पार्क के विकसित होने से धार जिले के बदनावर क्षेत्र को औद्योगिक पहचान मिलने के साथ रोजगार, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। आधुनिक टाउनशिप की परिकल्पना साकार होने पर यह क्षेत्र औद्योगिक विकास के साथ बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई