ad
best news portal development company in india

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ : इकबाल खत्री


धार जिले के पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है कि थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक दीपक सिंह चौहान को पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

निरीक्षक दीपक सिंह चौहान द्वारा पूर्व में थाना कोतवाली धार में पदस्थापना के दौरान दिनांक 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर भोजशाला (धार) में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

उक्त अवसर पर शहर में तनावपूर्ण माहौल एवं संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार बैठकें आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद स्थापित किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 2200 से अधिक व्यक्तियों को अंतिम बाउंड ओवर कराया गया।

निरीक्षक दीपक सिंह चौहान द्वारा विपरीत एवं संवेदनशील परिस्थितियों में धैर्य, सूझबूझ, कर्तव्यनिष्ठा एवं कुशल नेतृत्व के साथ किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं पुलिस विभाग की गौरवशाली कार्यप्रणाली का प्रतीक है।

दीपक सिंह चौहान की इस उपलब्धि से पुलिस थाना कुक्षी सहित संपूर्ण पुलिस परिवार में हर्ष एवं गौरव का माहौल है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई