सेंधवा – भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन जी सहमति तथा प्रदेश संयोजक हेमंत गर्ग की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष रफीक खान ने सेंधवा इकाई का गठन किया गया जिसमे गोविन्द शर्मा अध्यक्ष,राम कुंवादे, समर्थ वर्मा उपाध्यक्ष, अमन ठाकुर सचिव, विनोद शर्मा (मामा) सह सचिव, साजिद राजधानी प्रवक्ता सुधीर बाथम संरक्षक तथा
ब्रजेश मिश्रा को भारतीय पत्रकार संघ सेंधवा का मार्गदर्शक नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारियों का पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया इसके पश्चात भारतीय पत्रकार संघ का प्रदेश संयोजक नियुक्त होने पर हेमंत गर्ग जी का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हेमंत गर्ग, जिलाध्यक्ष रफ़ीक खान, उपाध्यक्ष नजमुद्दीन शेख,जिला सचिव राजेश राठौड़, सादिक चंदेरी ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन राम कुवादे ने किया तथा अमन ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान दुर्गेश शर्मा, अरविन्द कुशवाह, मोहसिन मंसुरी, अंकित गोयल, कुंदन पंवार, समर्थ वर्मा, रहुफ खान, सहित अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।





