ad
best news portal development company in india

संत हिरदाराम साहिब के 121वे अवतरण, एवं मून लाइट टाईम्स मासिक पत्रिका के 20 वर्ष पूर्ण होने पर विशेषांक का विमोचन हुआ…

SHARE:

संत हिरदाराम नगर, भोपाल। संत शिरोमणि पुष्करराज शतायुपुरुष बाबा हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर 21 सितम्बर को सेवा संकल्प धाम स्थित संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी की कुटिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मासिक पत्रिका ‘मून लाईट टाईम्स’ के 20 वर्ष पूर्ण होने पर संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी के जीवन, सेवा कार्यों एवं मानव सेवा की प्रेरणाओं पर आधारित विशेषांक का विमोचन संत जी के परम शिष्य हीरो भाऊ ज्ञानचंदानी के कर-कमलों से किया गया।

कार्यक्रम में शहर के समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संत हिरदाराम साहिब जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कुटिया परिसर में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों की उपस्थिति से उत्सवी माहौल बना रहा। उपस्थितजनों ने संत जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विशेषांक के विमोचन में सहभागिता की।

गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल नारायण पारवानी, रमेश हिंगोरानी, योगेश हिंगोरानी, पी.सी. शर्मा, जितेंद्र डागा, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधु चांदवानी, लॉयन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष तथा दैनिक ‘द लॉयन सिटी’ के संपादक कमलेश रायचंदानी, हीरो फैंस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिंदू, विजय नगर सिंधी समाज उत्थान पंचायत के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, राष्ट्रीय सिंधी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल उतवानी, नानक दादलानी, पुरुषोत्तम हरचंदानी, गुलाब जेठानी, महेश खटवानी, नंद दादलानी, कैलाश साधवानी, हरीश मेहरचंदानी, अशोक चंदनानी, नवरंग, माधु पारदासानी, माधु घनशानी, शेरू रिझवानी, प्रकाश तनवानी, कमलेश वरलानी, रवि आनंद, हीरो इसरानी, किशोर साधवानी, पार्षद अशोक मारण, सोनू तोमर, माधव पारदासानी एवं राज मनवानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पत्रिका के 20 वर्ष पूर्ण होने पर संपादकीय टीम का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान ‘मून लाईट टाईम्स’ के प्रधान संपादक हीरानंद गनवानी एवं सह-संपादक ममता गनवानी का उपस्थितजनों द्वारा सम्मान किया गया। सभी ने पत्रिका के 20 वर्ष पूर्ण होने पर संपादकीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संत जी ने अपने 101वें जन्मदिवस पर किया था पत्रिका का विमोचन

उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी ने अपने 101वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘मून लाईट टाईम्स’ का विमोचन किया था। पूज्य संत जी के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से प्रारंभ हुई यह मासिक पत्रिका अब सफलतापूर्वक 20 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर चुकी है। इसी गौरवशाली अवसर पर संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी के जीवन, सेवा कार्यों एवं मानव सेवा की प्रेरणाओं को समर्पित विशेषांक प्रकाशित किया गया है।

‘मून लाईट टाईम्स’ परिवार ने संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी के 121वें अवतरण दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि संत जी के आशीर्वाद से प्रारंभ हुई पत्रिका की 20 वर्षों की यात्रा निरंतर जारी है और पत्रिका समाज एवं जनसेवा से जुड़े विषयों को पाठकों तक पहुंचाने के अपने उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई