ad
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर ने किया सोरवा टप्पा तहसील व विद्यालयों का निरीक्षण

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर नीतू माथुर ने टप्पा तहसील सोरवा, माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टप्पा तहसील सोरवा में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान श्रीमती माथुर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर ने विद्यालय की छात्राओं से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी रुचियों, पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों का पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित होना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , कलेक्टर नीतू माथुर एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी संघामित्रा गौतत ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई