खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
हरियाणा एवं यूपी से अवैध फायर आर्म्स खरीदने आए आरोपियों को हथियारों के जखीरे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार,
पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने सीट के नीचे छुपा कर रखे थे अवैध हथियार,
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की 10 अवैध देशी पिस्टल कीमत लगभग 2,50,000/- रुपये व अवैध हथियारों के परिवहन में स्कॉर्पियो वाहन कीमत लगभग 15,00,000/- रुपये की को किया जप्त,
कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 17,50,000/- रुपये।
खरगोन । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, अवैध खरीदी-बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर)
बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में थाना बिस्टान पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार का परिवहन करते 02 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 05.08.26 को थाना बिस्टान पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कि एक काले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो गाडी जो ग्राम सिगनूर से गढी – मोगरगांव होकर खरगोन तरफ जाने वाली है जिसमें दो व्यक्ति बैठे है जिनके पास अवैध पिस्टले होने की पूरी संभावना है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अनुभाग भीकनगाँव से थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक गुलाब सिंह रावत, थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक बलराम सिंह राठौड़ व थाना प्रभारी गोगावां उनि दीपक यादव के नेतृत्व में थाना बिस्टान, थाना भीकनगाँव चौकी बमनाला व थाना गोगावां से पुलिस टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर की सूचना से पुलिस टीम को अवगत करवाकर तत्काल सूचना अनुसार आरोपियों की घेराबंदी कर धरपकड़ हेतु रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा तत्काल रवाना होकर मुखबिर के बताए अनुसार हुलिये की स्कॉर्पियो वाहन की तलाश की गई जिसमें पुलिस को ग्राम रसगांगली में मोमदिया गढी रोड यात्री प्रतिक्षालय के पास बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो खड़ी दिखाई दी । जिसकी घेराबंदी कर पुलिस टीम के द्वारा स्कार्पियो के अंदर देखने पर दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए जिनसे उनका नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम रोकेश जाट निवासी जिला पलवल हरियाणा व दूसरे ने अपना नाम रोहित निवासी जिला मथुरा उत्तर प्रदेश का होना बताया । पुलिस टीम के द्वारा रोकेश, रोहित एवं स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो वाहन की सीट के नीचे रखी थैली में 10 देशी पिस्टल मिली जिसे रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी रोकेश जाट निवासी जिला पलवल हरियाणा व दूसरे ने अपना नाम रोहित निवासी जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अवैध देशी पिस्टल कीमत लगभग 2,50,000/- रुपये, अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन कीमत लगभग 15,00,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर उनके विरुद्ध थाना बिस्टान पर अपराध क्रमांक 196/26 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ़्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, प्राथमिकी पूछताछ में आरोपियों ने सिगनूर के किसी व्यक्ति से अवैध फायर आर्म्स खरीदने का बताया है जिसे भी विवेचना में प्रकरण में आरोपी बनाया जाएगा ।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार गिरफ़्तार आरोपियों के नाम
- रोकेश पिता उदयवीर जाट उम्र 33 साल निवासी मकान नम्बर 15 एकता आंगनबाडी के पास ग्राम जैदापुर थाना गदपुरी जिला पलवल (हरियाणा)
- रोहित पिता श्रीपाल सारस्वत जाति ब्राहमण उम्र 26 साल निवासी ब्रजधाम कालोनी माट थाना माट तहसील व जिला मथुरा(उत्तर प्रदेश)बताया गया है ।
उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव केतन अडलक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक गुलाब सिंह रावत, थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक बलराम सिंह राठौड़ व थाना प्रभारी गोगावां उनि दीपक यादव के नेतृत्व में उनि सुदामा मोरे, उनि मोहर सिंह बघेल, उनि राजेन्द्र अवास्या, प्रआर सतीशसिंह कुशवाह, प्रआर रामलाल तंवर, प्रआर भगवान बर्मन, प्रआर दिनेश मंडलोई, आर. अनिल वास्केल, आर विनायक राजावत, आर. मनोज कुशवाह, आर. मोनू कछावे, आर. यशपाल यादव, आर. राहुल समुद्रे, आर. अर्पित सिंह, आर. दिलीप मात्रे एवं थाना गोगावां की पुलिस टीम व साइबर सेल से आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।





