धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
दिनांक 12.05.2026 को ग्राम खिलैड़ी में चार अज्ञात आरोपियों द्वारा बोलेरो पिकअप चालक के साथ मारपीट कर बोलेरो पिकअप एवं उसमें रखे सीमेंट के पाइप लूट लिए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कानवन में अपराध क्रमांक 167/2026 अंतर्गत धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी आकाश एवं जीवन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि एक बाल अपचारी एवं आरोपी मनोज मोगिया फरार थे, जिन पर ₹5,000-₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
प्रकरण
दिनांक 08.06.2026 को फरियादिया निवासी कड़ोदकला की रिपोर्ट पर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दिनांक 30.06.2026 को अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता के कथनों के आधार पर बाल अपचारी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करना पाया गया। घटना के बाद से फरार बाल अपचारी पर भी ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस कार्यवाही
मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बदनावर श्री अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया द्वारा विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से लगातार प्रयास किए गए।
दिनांक 05.08.2026 को दोनों प्रकरणों में फरार इनामी बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया एवं मनोज पिता मानसिंह मोगिया, निवासी पंचमुखी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
- मनोज पिता मानसिंह मोगिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंचमुखी, थाना कानवन, जिला धार
- विधि से संघर्षरत बालक (बाल अपचारी), निवासी पंचमुखी, थाना कानवन आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार बाल अपचारी के विरुद्ध थाना कानवन में विद्युत अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चोरी, लूट एवं संपत्ति संबंधी अपराधों सहित अनेक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। इनमें प्रमुख रूप से अपराध क्रमांक 237/2025, 256/2025, 268/2025, 308/2025, 317/2025, 326/2025, 214/2025 एवं 167/2026 शामिल हैं। सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, उप निरीक्षक अजय वर्मा, उप निरीक्षक सोहनसिंह कायत, प्रधान आरक्षक राजपाल सिंह, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नवीन कुमार राठौड़, आरक्षक भगवतीलाल चौहान, आरक्षक दिलीप, आरक्षक विकास, आरक्षक नितिन, आरक्षक प्रताप, आरक्षक विक्रम तथा साइबर सेल धार की सराहनीय भूमिका रही।






