ad
best news portal development company in india

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कानवन पुलिस को सफलताअपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद कर परिजनों के सुरक्षित सुपुर्द

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.07.2026 को थाना कानवन क्षेत्र निवासी फरियादी की रिपोर्ट पर उसकी नाबालिग पुत्री के गुम होने संबंधी अपराध क्रमांक 237/2026 अंतर्गत धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की घटना सामने आई।

पुलिस कार्यवाही
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित ” ऑपरेशन मुस्कान ” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कानवन निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सतत प्रयास करते हुए दिनांक 05.08.2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद (दस्तयाब) किया गया। पीड़िता के कथनों एवं विवेचना के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म संबंधी धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। आरोपी जयराम पिता मांगीलाल निवासी आस्टा निवासी सीहोर वर्तमान में फरार है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फरार आरोपी
जयराम पिता मांगीलाल निवासी आस्टा निवासी सीहोर

सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया, सउनि मोहन जाट, आरक्षक नवीन कुमार राठौड़, आरक्षक भगवतीलाल, आरक्षक अजयपाल राठौर, महिला आरक्षक 681 मुन्नी गिरवाल तथा साइबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल, आरक्षक प्रशांतसिंह चौहान एवं आरक्षक शुभम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई