धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
दिनांक 13/07/2026 को फरियादिया द्वारा अपनी लड़की के अपहृत हो जाने की थाना कुक्षी पर रिपोर्ट लिखाई थी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं श्रीमान एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपहर्ता बालिका को निसरपुर क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 297/26 में धारा 137(2), 87, 64(1), 64(2)(एम) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3/4, 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए अपहर्ता बालिका को निसरपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
प्रकरण में आरोपी उमेश पिता रेवसिह चौहान, जाति बिलाला, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सांगवीनी, थाना जुलवानिया, जिला बड़वानी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक सरोज बारोट, प्रधान आरक्षक क्रमांक 143 सोनू चौहान एवं आरक्षक क्रमांक 997 विपिन का विशेष सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम के त्वरित एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई है।
धार पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 100/112 पर दें। आपकी सतर्कता ही अपराध नियंत्रण में पुलिस की सबसे बड़ी सहयोगी है।






