धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
घटना का संक्षिप्त विवरण
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मनावर के अपराध क्रमांक 552/2026 अंतर्गत धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस कार्यवाही
थाना मनावर पुलिस द्वारा अपराध की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी विनोद पिता भंगड़ा भूरिया को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
विनोद पिता भंगड़ा भूरिया, जाति भील, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – ग्राम बोर डाबरा, थाना गंधवानी, जिला धार
जप्त मशरूका
चोरी की 01 मोटरसाइकिल।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई थाना मनावर (चौकी उमरबन) पुलिस द्वारा की गई।






