ad
best news portal development company in india

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।किला मैदान में परेड, मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:


संवाददाता धार : दिलीप पाटीदार 

धार  जिले के ऐतिहासिक किला मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को किला मैदान पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने समारोह स्थल पर चल रही परेड रिहर्सल का अवलोकन किया तथा सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप एवं जनरेटर, टेंट व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, साफ-सफाई, माइक एवं ध्वनि व्यवस्था सहित समारोह से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा प्रत्येक व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। समारोह की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं तथा कार्यक्रम गरिमामय, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित हो। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह में आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई