ad
best news portal development company in india

डायल-112 की तत्परता से गर्भवती महिला को समय पर मिला उपचार।सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर निभाई मानवीय जिम्मेदारी।

SHARE:


संवाददाता सरदारपुर : दिलीप पाटीदार 

सरदारपुर  5 अगस्त को प्रातः लगभग 04:20 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई कि सरदारपुर-दत्तीगांव फोरलेन मार्ग पर एक गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु समय पर सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 एफआरवी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बिना विलंब किए गर्भवती महिला को सुरक्षित रूप से एफआरवी वाहन से सिविल अस्पताल सरदारपुर पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया।
डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी, जिससे मानवीय सेवा एवं पुलिस की जनहितैषी कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ।

♦️ सराहनीय कार्य –
डायल-112 एफआरवी स्टाफ द्वारा सूचना मिलते ही त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर सराहनीय मानवीय सेवा का परिचय दिया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई