ad
best news portal development company in india

थाना करही पर 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा 15 वाहनों की नीलामी कार्यवाही सम्पन्न

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

नीलामी कार्यवाही में 1,05,000/- रुपये की राजस्व राशि हुई प्राप्त,
निकट भविष्य में अन्य थानों पर भी की जाएगी लावारिस वाहनों की नीलामी की कार्यवाही।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग के द्वारा जोन के समस्त जिलों में पुलिस थानों पर कई वर्षों से जप्त शुदा वाहनों एवं जप्त शुदा शराब का निराकरण करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में थाना करही में धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त 15 मोटर साइकिलों की नीलामी हेतु वेल्युएशन कराया जाकर निलामी की विज्ञप्ति जारी की गई थी । नीलामी की कार्यवाही संपादित करने हेतु नायब तहसीलदार गिरीश मुजमेर को अधिकृत किया गया था जिनकी उपस्थिति में दिनांक 05.08.26 को थाना परिसर करही में विधिवत वाहन नीलामी की कार्यवाही संपन्न की गई । कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी करही राजेन्द्र इंगले व थाना करही का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।

नीलामी की कार्यवाही के दौरान 15 मोटर साइकिलों की नीलामी कर कुल 1,05,000/- रुपये (एक लाख पाँच हजार रुपये) की राजस्व राशि प्राप्त की गई । निकट भविष्य में जिला खरगोन के अन्य थानों पर भी यह कार्यवाही की जाएगी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई