धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
चोरी के मामले में फरार नाबालिग स्थाई वारंट भी पकड़ाया (तीन स्थाई वारंट लंबित थे इसके खिलाफ
नाम गिरफ्तार आरोपी
महेन्द्र उर्फ मनिया पिता किशोर रावत जाति भीलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम सोनगांव थाना बाग जिला धार
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना कुक्षी में दिनांक 13/09/2025 को रात्री में मुखबिर की सूचना पर ग्राम अम्बाडा व धुलसर के बीच में उरी नदी के पास, मनावर-कुक्षी रोड़ पर ईक्को वाहन में 16 पेटी अंग्रेजी शराब परिवहन करते पाये जाने पर ईक्को कार क्रमांक MP09DT2439 के अज्ञात चालक के विरुध्द थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 426/2025 धारा 34 (2) म.प्र. आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना की गई। मामले का वाहन चालक आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार के द्वारा गिरफ्तारी हेतु 5000/- रुपये की ईनाम उदघोषणा की गई थी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी विजय डावर, एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित ने आरोपी महेन्द्र उर्फ मनिया पिता किशोर रावत जाति भीलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम सोनगांव थाना बाग जिला धार को ग्राम सोनगांव में नदी के पास से किया गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड ली जाकर पूछताछ की जा रही है।
टीम में शामिल
शराब तस्कर महेद्र रावत की गिरफ्तरी हेतु थाना प्रभारी राजेश यादव, उप निरीक्षक अनुप बघेल, प्रआर दीपेन्द्र डावर, आर. साहदर चौंगड़, एवं चौकी डेहरी प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र खरतिया, आर. सोनू कुमार, सैनिक अजय की भूमिका रही एवं तीन स्थाई वारंट तामिली में प्रआर. सतीष, प्रआर. प्रमोद, आर. विपन की भूमिका रही है।






