पौधे लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे” – डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार
धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी, 5 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पतंजलि योग परिवार, कुक्षी द्वारा शुक्रवार को प्रातः 6 बजे योग कक्षा के पश्चात भैरव नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान साधकों ने जामुन तुलसी, गिलोय, , एलोवेरा सहित विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम में पतंजलि परिवार के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार ने कहा, “आज पर्यावरण दिवस पर हम सब प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें। अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ कल सौंपें। योग शरीर को स्वस्थ करता है और वृक्ष पर्यावरण को।”
योग शिक्षक डॉ. घनश्याम मीणा ने कहा, “हम पौधे लगाएंगे तो निश्चित ही पर्यावरण की रक्षा और धरती की सुरक्षा होगी। यह हमारा कर्म-योग है।”
इस अवसर पर पतंजलि परिवार के सदस्य मोहनलाल सोनी, हीरालाल राठौर, प्रवीण पाटीदार, महेंद्र पटेल, हरीश रेवडीया, सुरेश गुप्ता नाथुलाल तैल्या सहित अनेक योग साधक उपस्थित थे। सभी ने रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।





