धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले भर में अपराधियों के विरुद्ध “*ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कॉम्बिंग गश्त एवं विशेष चेकिंग कार्यवाही करते हुए जिले में *सक्रिय, आदतन एवं इनामी अपराधियों सहित असामाजिक तत्वों पर प्रभावी* कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 55 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 316 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों द्वारा जिले के 250 स्थानों पर दबिश दी गई।

- धार पुलिस को कॉम्बिंग ग़स्त के दौरान मिली बड़ी सफलता
- थाना माड़व में हत्या के 01 आरोपी सहित विभिन्न थानो में लूट व झपटमारी के 03 आरोपियों से 09 वारदात का ख़ुलासा
- कार्यवाही के दौरान सक्रिय, आदतन एवं 10 इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 156 अपराधियों के विरुद्ध 27 हजार रुपये के मामलों में प्रभावी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त 468 गुंडों एवं हिस्ट्रीशीटरों सहित 6 जिला बदर अपराधियों को चेक किया गया।
- अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में 01 प्रकरण में कार्यवाही, 24 सिकलीगरों की चेकिंग तथा 04 प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वहीं अवैध मादक पदार्थों के मामलों में संलिप्त 47 आदतन अपराधियों को भी चेक किया गया।
- पुलिस द्वारा 7 वांछित एवं 3 जघन्य अपराधों के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 126 एवं 135 BNSS के तहत 502 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
- साथ ही 73 कबाड़ियों एवं डेरों की चेकिंग तथा 181 होटल एवं ढाबों का निरीक्षण किया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त 68 आरोपियों को चेक किया गया तथा 7 वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
धार पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।
o
ok





