best news portal development company in india

पूर्व राज्यपाल डॉ. अज़ीज़ कुरैशी का 83 वर्ष की आयु में बीमारी के कारण भोपाल में हुआ निधन…

SHARE:

 भोपाल / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड एवं मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल डॉ. अज़ीज़ कुरेशी का आज शुक्रवार सुबह 10-30 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है वो 83 वर्ष के थे एवं लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डॉ. अज़ीज़ कुरैशी के निधन की खबर से  कांग्रेस, भाजपा के साथ अन्य दलों के नेताओ एवं राजधानी भोपाल के निवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. अज़ीज़ कुरैशी कांग्रेस के कद्दावर नेताओ में से एक रहे है एवं अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों को बड़ी बेबाकी से उठाते थे हर इंसान की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे चाहे वो किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो दूसरो की परेशानी को अपनी परेशानी समझने वाले डॉ. अज़ीज़ कुरैशी बेहद सुलझे हुए न्यायप्रिय नेता थे उनके निधन की ख़बर सुनकर मध्यप्रदेश के कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *