ad
best news portal development company in india

कसरावद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन

SHARE:

कसरावद संवादाता : सलीम खान


कसरावद पिपलगोन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका पर्व पारंपरिक आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण तिथियों में परिवर्तन होने से होलिका दहन पंडितों के निर्धारित समय अनुसार 2 मार्च की रात्रि में विधि-विधान से संपन्न किया गया। ग्रहण काल को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर होली माता का दहन किया।


होलिका पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने परंपरा अनुसार गोबर से बने उपले अर्पित किए, वहीं बच्चों द्वारा तैयार की गई विशेष मालाएं भी होली माता को समर्पित की गईं, जो क्षेत्र की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक आस्था का प्रतीक बनी रहींक्षत्रिय कुशवाह समाज में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखने को मिला। समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से लंबी एवं आकर्षक मालाएं बनाकर होली माता को अर्पित कीं।

पूजा के दौरान महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी से वातावरण भक्तिमयएवंउल्लासपूर्ण बना रहा। बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में होलिका दहन हर्षोल्लास एवं सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरा क्षेत्र उत्सवमय वातावरण में रंगा नजर आया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *