ad
best news portal development company in india

आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपियां पुलिस गिरफ्त में, न्यायालय ने भेजा जेल

SHARE:

आरोपीया दुर्गा पिता केवनसिंह वास्कले को कुक्षी पुलिस ने खण्डवा जिले से किया गिरफ्तार


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

जनवरी माह में दशरथ सिंह पिता पूनम सिंह मुजाल्दा 47 साल निवासी ग्राम टाना थाना के द्वारा आत्महत्या करने पर जांच पर थाना कुक्षी के द्वारा अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 108 बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपीया दुर्गा पिता केवनसिंह वास्कले जाति भील उम्र 41 साल निवासी गेरुघाटी थाना आजाद नगर जिला अलिराजपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव ने एक टीम गठित की गई जिनके द्वारा आरोपी दुर्गा वास्कले को खंडवा से गिरफ्तार किया गया।

इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, उनि अनुप बघेल, प्रआर 836 संतोष गोड, आर. 891 शाहदर, आर. 134 संदीप, म. आर. 917 किरण, म.आर. 163 शिवकन्या, आर. 1028 प्रदीप का विशेष योगदान रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *