ad
best news portal development company in india

प्रभारी मंत्री, सांसद एवं विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नागलवाड़ी पहुंचने पर किया स्वागत

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय बाहुल्य जिले बड़वानी के नागलवाड़ी में किसान कल्याण वर्ष की पहली कृषि केबिनेट के लिए बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित हेलीपेड पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कौशल विकास व रोजगार मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक पानसेमल श्याम बरड़े ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने पहुँचे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा धारण उपस्थित रहे। ढोल-मांदल और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोक कलाकारों ने नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। डॉ. यादव ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर इंदौर संभाग के कमिश्नर डॉ सुदाम खाड़े , पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, पुलिस उपमहानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा,कलेक्टर जयति सिंह उपस्थित अन्य उपस्थित रहे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *