आदिवासियों द्वारा प्रकृति प्रेम को प्रकट करता भगोरिया पर्व पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय
आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया भगोरिया पर्व
बिलाल खत्री
आलीराजपुर, आदिवासी अंचल के लोकप्रिय और पारंपरिक भगोरिया पर्व का अंतिम दिन आज आलीराजपुर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। भगोरिया का त्यौहार आदिवासी भाइयों बहनों के लिए लोकप्रिय त्यौहार है। यह त्यौहार आदिवासी भाई बहनों की प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करता है क्योंकि यह त्यौहार रबी की फसल की कटाई के बाद होली के 7 दिवस पूर्व से मनाया जाता है। यह सब नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने आज आलीराजपुर के प्रसिद्ध भगोरिया पर्व में शामिल होने पर कही और आदिवासी समाज को भगोरिया और होली की शुभकामनाएं दीं । इस दौरान अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, क्षेत्रीय सांसद अनीता नागर सिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , जिला अध्यक्ष मकू परवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थिति थे।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और भाषा के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आदिवासी कला और संस्कृति को संरक्षित करने वाले कलाकारों को पद्मश्री सम्मान दिलाने की पहल का भी उल्लेख किया। साथ ही शासन द्वारा आदिवासी जननायकों टंट्या मामा, शंकर शाह और भीमा नायक जैसे महानायकों को इतिहास में उचित स्थान दिलाने के प्रयासों की सराहना की।
भगोरिया के अंतिम दिन मंत्री विजयवर्गीय,मंत्री चौहान एवं सांसद ने मांडल की थाप पर आदिवासी भाई-बहनों के साथ पारंपरिक नृत्य किया और स्वयं मांडल वादन कर उत्सव की खुशियों में सहभागी बने। उपस्थित जनसमुदाय ने जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया।
आलीराजपुर में भगोरिया पर्व का यह अंतिम आयोजन उत्साह, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बन गया






