देवास टोंक खुर्द इस्लाम पटेल
पीपलरावाँ। इबादत और बरकत के मुकद्दस महीने रमजान को लेकर नगर के मुस्लिम समाज में भारी उत्साह और उल्लास देखा जा रहा है। भीषण गर्मी और कड़े अनुशासन के बीच छोटे बच्चों में भी खुदा की इबादत के प्रति खासा जुनून नजर आ रहा है।
इसी क्रम में नगर के पीपलरावाँ वार्ड क्रमांक सात में अफजल पठान के नावसा व कारी मेहमूद साहब के 10 वर्षीय सुपुत्र मोहम्मद उमर बैग ने इस वर्ष अपने जीवन का पहला रोजा रखा। नन्हे उमर ने सुबह उठकर सेहरी की और दिन भर बिना खाए-पिए खुदा की इबादत में मशगूल रहकर शाम छः बजकर 32 मिनिट को इफ्तार किया।
फूल-मालाओं से हुआ इस्तकबाल
उमर के इस जज्बे को देख परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। शाम को रोजा इफ्तार के समय परिजनों ने उमर का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया और उसे मुबारकबाद दी। नावसा अफजल पठान, हारून पठान, साजिद पठान, आरिफ पठान राजा पठान, मुस्कान पठान इल्मा पठान बड़ों ने मासूम को दुआओं से नवाजा और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
”बच्चों में बचपन से ही धार्मिक संस्कारों और अनुशासन का होना जरूरी है। उमर का यह पहला रोजा हम सभी के लिए गर्व का पल है।”
— परिजनों की खुशी
नगर में इस नन्हे रोजेदार की काफी सराहना हो रही है।





