ad
best news portal development company in india

फाग उत्सव में रंगा रणछोड़ राय मंदिर, महिला मंडल ने भजनों पर झूमकर मनाई होली

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर में रणछोड़ राय मंदिर प्रांगण में राठौड़ समाज महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल की छटा बिखरी और महिलाओं ने सामूहिक रूप से होली खेलकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

ज्योति राठौड़ ने बताया कि राठौड़ समाज महिला मंडल अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के आकर्षक श्रृंगार एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुई।

मंदिर मे पूरा प्रांगण फाग के रंग में रंगा नजर आया

उत्सव के दौरान दिया चुन्नीलाल राठौड़ को श्रीकृष्ण तथा नंदिनी यश राठौड़ को राधा के स्वरूप में सजाया गया। दोनों की मनमोहक झांकी ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया और सभी ने उनके साथ पुष्प एवं गुलाल अर्पित कर आनंद व्यक्त किया।

महिलाओं ने दी भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति.फाग उत्सव में कुसुम राठौड़, विघा राठौड़, सुमन राठौड़, ज्योति राठौड़, दुर्गा राठौड़ एवं अनिता राठौड़ ने ढोल-मंजीरों की थाप पर होली के पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी। मीराबाई एकली खड़ी रे, होली ने उड़े गुलाल रे, आज बिरज में होली है रे रसिया कान्हा धीरे-धीरे मार पिचकारी और होली आई रे जैसे भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। फागत्सव आयोजन मे समाज की महिलाओं ने एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *