ad
best news portal development company in india

जनगणना-2027 की तैयारी: 15 अप्रैल से पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक; अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग

SHARE:

मई 2026 से शुरू होगा मकानों के सूचीकरण का कार्य; फरवरी 2027 में घर-घर पहुंचेगा अमला

खण्डवा देश की आगामी जनगणना-2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी तारतम्य में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आला अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस ट्रेनिंग में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामिल हुए।

स्वयं जानकारी भरने की मिलेगी सुविधा

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऋषव गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। 15 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं (Self-Enumeration) भर सकेंगे।

मई 2026 से मकानों की लिस्टिंग

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कार्ययोजना स्पष्ट करते हुए बताया कि मई 2026 में सर्वे कर घरों की लिस्टिंग और नंबरिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी मकान सूचीकरण से छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक मकान को एक यूनिक नंबर दिया जाए। वास्तविक जनगणना का कार्य, जिसमें कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा एकत्र करेंगे, फरवरी 2027 में संपन्न होगा।

तकनीकी बारीकियों पर चर्चा

कार्यशाला में भोपाल से आए संभाग प्रभारी अभिमन्यु अरोड़ा और जिले के जनगणना प्रभारी जे.एल. साकेत ने डेटा कलेक्शन, जांच की प्रक्रिया और नीति निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को भारत की जनगणना के ऐतिहासिक महत्व और इसके डेटा के आधार पर बनने वाली भविष्य की नीतियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई