धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
ग्राम लोणी चोरबावड़ी में स्थित भूमि खसरा नंबर 89 क्षेत्रफल 1.310 हेक्टेयर एवं कसरा नंबर 93 क्षेत्रफल 1.811 हेक्टेयर में से 0.300 हेक्टेयर भूमि हस्तशिल्प परियोजना के लिए शासन द्वारा भूमि आवंटन किया गया है लेकिन ग्रामसभा की बैठक में समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में उक्त भूमि आवंटन का विरोध किया गया हस्तशिल्प परियोजना को स्थाई रुप से निरस्त करने का निर्णय लिया है हस्तशिल्प या कोई भी परियोजना के लिए ग्राम सभा में कोई अनुमोदन नही किया गया है ग्राम चोरबावड़ी में दिनांक 25.01.2026 को हुई ग्राम सभा एव पैसा एक्ट समिति की बैठक में सरपंच एवं पैसा एक्ट समिति के अध्यक्ष एव ग्रामवासियों की उपस्थिति में उक्त भूमि आवंटन का विरोध किया गया और हस्तशिल्प परियोजना को स्थाई रुप से निरस्त करने का निर्णय लिया है हस्तशिल्प या कोई भी परियोजना के लिए ग्राम चोरबावड़ी की ग्रामसभा में कभी भी कोई अनुमोदन नहीं किया गया है
ग्रामसभा एव पैसा एक्ट समिति के द्वारा हस्तशिल्प परियोजना को तत्काल निरस्त कर इस ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया नहीं तो आने वाले समय में रोड पर उतरने के लिए तैयार है क्षेत्र के लोग शासन प्रशासन तत्काल हस्तशिल्प परियोजना को निरस्त कर,,,
ज्ञापन में शामिल हुए समाजसेवी रमेश पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि सुदामा पाटीदार, प्रकाश मुझाल्दा, हेमंत पाटीदार, देवराम मुझाल्दा, लक्ष्मण भायल लालसिंह कन्नौज, शंकर जमरा, मनोज जमरा, उमानसिंह पटेल, गेंदालाल राणदा, दीपक पाटीदार, कालू पटेल, संदीप पाटीदार, कन्हैया कन्नौज, कालाबाई जमरा, राधिकाबाई जमरा, बबीताबाई जमरा, अनिताबाई चौहान, राजकोरबाई चौहान, किरणबाई जमरा, सोहन पाटीदार, महेश जमरा, एव समस्त समाज जन शामिल हुए और ज्ञापन का वाचन जयस प्रदेश अध्यक्ष अंतिम मुझाल्दा ने किया,,,





