ad
best news portal development company in india

अमर शहीदों को नमन जिले की समस्त पुलिस इकाइयों में दो मिनट का मौन

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार में आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में मौन धारण करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों एवं कार्यालयों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को अमर शहीदों की पावन स्मृति में मौन धारण करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के द्वारा अपने कार्यालय में कार्यालीन स्टाफ, जिले के कार्यालयों, थानों एवं चौकियों पर मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया । इस भावुक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नतमस्तक होकर राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन धारण कर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया गया कि उनके त्याग, बलिदान एवं आदर्शों को सदैव स्मरण रखा जाएगा तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा की जाएगी ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *