best news portal development company in india

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की छापामार कार्यवाही

SHARE:

 

05 प्रतिष्ठानों से एकत्र किये खाद्य सामग्री के नमूने

इक़बाल खत्री

खरगोन । कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा दिए निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार पर छापामार कार्यवाही कर प्रतिष्ठानों से औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किये, साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बालाजी राजस्थान स्वीटस बिस्टान से मलाई बर्फी एवं अन्जीर बर्फी का नमूना सग्रंहित किया। इसी प्रकार मंहाकाल लस्सी बिस्टान से मिल्क केक, मंहावीर होटल बिस्टान से मावा, जम-जम डेयरी गोगावां से मावा एवं मलाई बर्फी , जाकीर डेयरी गोंगावा से दूध का नमूना सग्रंहित किया गया है। 

खाद्य सामग्री के नमूने जॉच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजेे गये है। जॉच में अमानक एवं मिलावट पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। आगामी समय में जिले की खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा एच.एल.आवस्या,  आर.आर. सोंलकी एवं एन.एस. सोंलकी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *