ad
best news portal development company in india

ढाबे पर हुए विवाद के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियोंb को खरगोन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस ने 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कसरावद सलीम खान


खरगोन जिले के कसरावद में दिनांक 20.01.2026 की रात्रि में पुलिस चौकी खामखेड़ा, थाना कसरावद को ग्राम सामेढ़ा फाटा से लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटना में घायल युवक को 112 सेवा की सहायता से शासकीय अस्पताल कसरावद उपचार हेतु पहुँचाया गया।

उपचार के दौरान घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों से जानकारी प्राप्त हुई कि सामेढ़ा फाटा स्थित ढाबे पर फरियादी राजू एवं उसका मौसी का लड़का मोहर पानी पीने गए थे, जहाँ पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्ति ढाबा संचालक से विवाद कर रहे थे। जब राजू एवं मोहर ने दोनों अज्ञात व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने दोनों से भी विवाद कर गाली-गलौज शुरू कर दी तथा हाथापाई की। इसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने अपने पास से चाकू निकालकर राजू के सिर एवं पेट पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद मोहर एवं ढाबा संचालक ने बीच-बचाव किया, जिसके पश्चात दोनों अज्ञात आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए ।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के निर्देशन व एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में थाना कसरावद से पुलिस टीम का गठन किया जाकर उक्त युवक पर जानलेवा हमला कर फरार होने की घटना में शामिल आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में प्राप्त तथ्यों व बयानों के आधार पर दोनों अज्ञात व्यक्तियों की तलाश शुरू की गई एवं ढाबे व संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए एवं मुखबिरों को भी सक्रिय कर दोनों अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त घटना में मोहाली बैड़ी के रहने वाले राधेश्याम उर्फ राधु एवं मोहाली पीपलगोन के रहने वाले जगदीश उर्फ जगनिया का हाथ हो सकता है । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल दोनों संदेहियों की तलाश पतारसी की गई एवं अभिरक्षा में लिया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा दोनों से पृथक-पृथक बारीकी व मानोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त घटनाक्रम को अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा राधेश्याम उर्फ राधु की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को नियमानुसार विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –

  1. राधेश्याम उर्फ राधु पिता गणपत भूरिया उम्र करीब 22 साल निवासी देवजीरी सादडबन हाल मोहाली बैड़ी
  2. जगदीश उर्फ जगनिया पिता नाहरसिंह वास्कले उम्र कl 21 साल निवासी मोहाली पीपलगोन
    उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि अजय भाटिया, चौकी प्रभारी खमखेड़ा सउनि योगेश देशमुख, सउनि जोगेंदर पाटीदार एवं थाना कसरावद के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

बाइट श्वेता शुक्ला एसडीओपी

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *