ad
best news portal development company in india

आत्मा परियोजना द्वारा जिले के दो प्रगतिशील मत्स्य कृषकों को किया गया नामित

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । जिला आत्मा परियोजना द्वारा जिले के दो प्रगतिशील मत्स्य कृषकों दिलीप नागराज एवं पुष्पाबाई जायसवाल को उत्कृष्ट मत्स्य कृषक के लिए नामित किया गया है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग रमेश मौर्य ने बताया कि जिला आत्मा परियोजना अंतर्गत मत्स्य पालन क्षेत्र में जिले में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भगवानपुरा विकासखण्ड के ग्राम भग्यापुर के दिलीप पिता नागराज द्वारा ग्रामीण तालाब महुवाली तलाई में उन्नत फिंगरलिंग मत्स्यबीज संवर्धन एवं मत्स्य उत्पादन के अतिरिक्त, मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत झींगा उत्पादन में सराहनीय कार्य के लिए जिला से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कृषक के लिए नामित किया गया है।
इसी प्रकार कसरावद विकासखण्ड के ग्राम डेडगांव की पुष्पाबाई जायसवाल द्वारा मत्स्य विभाग के मार्गदर्शन में अपनी स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण कर उन्नत तकनीकी अपनाई । उन्होंने जिले में प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक मत्स्य उत्पादन किया है। इसके लिए पुष्पाबाई को विकासखंड से जिला स्तर पर उत्कृष्ट मत्स्य कृषक के लिए चयन कर नामित किया गया है।
जिले में मत्स्य विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में मत्स्य कृषकों द्वारा तालाबों का मत्स्य पालन पट्टा प्राप्त कर व स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इससे आजीविका निर्वहन के साथ साथ खेती ,किसानी के समानान्तर मछली पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अतिरिक्त लाभ अर्जित किया जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *