शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…भोपाल
मध्यप्रदेश सरकार की वृद्धा पेंशन योजना के तहत 15.75 हज़ार लोगो को 600 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है जिसमे 2 लाख 71 हज़ार निराश्रित वृद्धजन है सरकाए की तरफ से दी जा रही 600 रुपए की पेंशन ऊंट के मुँह में ज़ीरा के समान है इतनी कम पेंशन में इस महँगाई के दौर में ज़रूरतों का पूरा होना बहुत मुश्किल है।
इसी तरह मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत दी जा रही राशि बढ़ती चली जा रही है 1000 रुपए प्रतिमाह से शुरू हुई योजना बढ़कर 1250 रुपए हुई और इसके बाद सरकार ने लाड़ली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह राशि कर दी है ये सरकार की तरफ से अच्छी पहल है

लेकिन वृद्धाजनो को मिलने वाली पेंशन बहुत कम है मध्यप्रदेश सरकार जिस तरह से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए महीना दे रही है उसी तरह वृद्धाजनो को भी सरकार की तरफ से 1500 रुपए मिलना चाहिए बहुत से बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं ऐसी है जिनका कोई नही है बहुत से वृद्धाजनो को उनके घर वालो ने घर से निकाल दिया है जो सड़क और फुटपाथ पर रहने को मजबूर है सरकार को चाहिए इन वृद्धाजनो की पेंशन 600 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दे ताकि वो अपने ज़रूरी ख़र्च दवाई, राशन आदि खरीदकर अपना गुज़र बसर कर सके।






