ad
best news portal development company in india

एक साल से फरार 5000 रुपये का ईनामी बदमाश कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में

SHARE:

  

कुक्षी धार इकबाल खत्री अपराध क्रमांक 800/2023 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट ।


फरार गिरफ्तार आरोपी 

भाया उर्फ कैलाश पिता नवलसिंह मण्डलोई जाति भील निवासी काटी थाना टाण्डा

घटना दिनांक 25.11.2023 को आरोपियों को पिक अप वाहन में 90 पेटी अंग्रेजी अवैध रुप से शराब का परिवहन करने पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 800/2023 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई जिसमें एक आरोपी सुनील भील निवासी महेशारा ओस बाग गिरफ्तार हुआ था और भाया फरार हो गया था।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इंद्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में एक टीम गठित की गई। तथा प्रकरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरार आरोपी पर 5000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया था।

थाना कुक्षी की टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में फरार आरोपी भाया उर्फ कैलाश पिता नवलसिंह मण्डलोई जाति भील निबासी काटी थाना टाण्डा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि निलेश मालबीया, प्रआर 825 प्रमोद का विशेष योगदान रहा

है।

उल्लेखनीय कार्य के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मनोज कुमारसिंह द्वारा टीम को पुरुषकृत करने की घोषणा की गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *