ad
best news portal development company in india

ब्रह्मा आजीविका समूह की महिलाओं ने संभाली राशन दुकान की कमान

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। जनपद कसरावद अंतर्गत ग्राम रुपखेड़ा में म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित ब्रह्मा आजीविका समूह की महिलाएँ राशन दुकान का संचालन कर रही हैं। यह पहल कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में प्रारंभ की गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों का संचालन आजीविका मिशन के समूहों को सौंपा गया है।

ब्रह्मा आजीविका समूह गोगावां की महिलाओं ने उचित मूल्य दूकानों का सफल संचालन करने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। समूह की अध्यक्ष छाया मोदी ने बताया कि राशन दुकान संचालन का कार्य मिलने से समूह की दीदियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार आया है। दीदियों को अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। युवा सलाहकार सावन पाटीदार ने बताया कि पीडीएस दुकान संचालन का कार्य महिलाओं के माध्यम से किया जाना एक अनोखी पहल है। इसमें समूह की दीदियां लगन से राशन दुकान के संचालन का कार्य कर रही हैं।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *