खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। नगर परिषद बिस्टान द्वारा 06 जनवरी को अपना स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के समापन उपरांत मंच पर आमंत्रित कर सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष डेम सिंह नार्वे, समस्त पार्षदगण, श्री बंटी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार पाराशर, नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।






