ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर किया हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। दिनांक 05.01.26 को थाना भीकनगाँव पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, झिरनिया रोड गणपति बेडे के सामने तालाब के किनारे एक महिला का शव झांडियो के पास पडा हुआ है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भीकनगाँव पर मर्ग क्रमांक 03/26 धारा 194 BNSS का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया व तत्काल पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया । टीम के द्वारा अज्ञात शव की पहचान हेतु सूचना प्रसारित की गई जिसमे शव की पहचान फ्रीगंज भीकनगाँव मे रहने वाली संगीता के नाम से हुई ।
पुलिस द्वारा घटनास्थल की सूक्ष्मता से निरीक्षण करने पर पाया गया कि, मृतिका के नाक से खून निकल रहा है तथा पास में ही पलाश की झाडी मे उसका दुपट्टा पडा था परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रतित हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गला घोंट कर हत्या कर दी गई है । मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम करवाने पर रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला दबाकर होने की पुष्टि हुई ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन शकुन्तला रुहल के निर्देशन व एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक गुलाब सिंह रावत के नेतृत्व में थाना भीकनगाँव से पुलिस टीम का गठन किया गया और हत्या की घटना में शामिल आरोपी को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही FSL टीम को भी घटनास्थल पर आवश्यक साक्ष्यों के संकलन हेतु रवाना किया गया ।

प्रकऱण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा मृतिका के घर फ्रीगंज भीकनगांव से घटना स्थल झिरन्या रोड गणपति बैडा के सामने रोड के किनारे लगे सभी संभावित रास्तों के सीसीटीवी फूटेज चैक किये गये तो पाया गया कि मृतिका दिनांक 04.01.2026 को सराफा बाजार भीकनगांव से पैदल पैदल घटना स्थल की ओर जाते हुए दिखी ।
मृतिका की भी जानकारी एकत्रित की गई जिसमे पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि, मृतिका का ग्राम जामली, पंधाना के रहने वाले योगेश से प्रेम प्रसंग है एवं उसे भी घटना दिनांक को घटनास्थल के आस पास देखा गया था ।
प्राप्त जानकारी के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को ग्राम जामली, पंधाना रवाना किया गया एवं योगेश पिता कालु बारे की तलाश की गई पुलिस द्वारा योगेश पिता कालु बारे को ग्राम जामली, पंधाना से अभिरक्षा में लिया गया जिससे पुलिस अभिरक्षा में बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने मृतिका के चरित्र पर शंका होने से उसे घटनास्थल पर बुला कर उसकी गला घोट कर हत्या करने की घटना करना स्वीकार किया ।

पुलिस टीम के द्वारा योगेश पिता कालू बारे उम्र 24 साल निवासी ग्राम जामली थाना पंधाना जिला खंडवा को प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
उक्त प्रकरण में एसडीओपी भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी भीकनगाँव निरीक्षक गुलाब सिंह रावत के नेतृत्व में सउनि दिपक मंडलोई, आर. हरीशचन्द्र यादव, आर. अनूप, आर. शैलेष, आर. अर्पित, आर. तरूण, आर.राकेश पाटील, आर. अनिल, आर.मुकेश नरगांवे एवं व थाने के अन्य स्टाफ एवं FSL अधिकारी डॉक्टर सुनिल मकवाना व उनकी टीम एवं सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *