ad
best news portal development company in india

बालिका से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात आरोपी को पेटलावद पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

SHARE:

बिलाल खत्री
झाबुआ फरियादिया के साथ उसके घर के ही सामने एक अज्ञात युवक ने छेड़छाड़ की घटना की,इस संबंध में फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 420/2025, धारा 75(1)(i) बी.एन.एस. एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट का पंजीयन किया गया।

घटना के बाद पेटलावद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगे CCTV फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी शुभम पिता मुकेश सिसोदिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती पेटलावद को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक महेश भामदरे, उप निरीक्षक अर्चना चौहान, सउनि गोवर्धनलाल धाकड़, सउनि महेन्द्र पटेल, प्रआर अरविन्द बारिया, प्रआर पवन चौहान, प्रआर पप्पुसिंह बामनिया, प्रआर भुरजी गुण्डिया, प्रआर भगतसिंह सोलंकी, प्रआर मनोज भूरिया, प्रआर विरेन्द्र गामड़, महिला प्रआर रूनिता बामनिया, आरक्षक वेरसिंह, रविन्द्र, हालुसिंह, मुकेश अहोरिया, राहुल मुजाल्दा, प्रकाश भगोरा, मुकेश सिंगाड़, रवि भाभर, शिवम, राहुल वसुनिया, अमित, तथा प्रकाश मण्डलोई सम्मिलित रहे। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *