बिलाल खत्री
बड़वानी शालेय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बड़वानी की छात्रा कुमारी आराध्या बरफा का चयन अण्डर 17 आयु वर्ग में हुआ है। कोच अमित पाटीदार ने बताया कि संभाग स्तरीय चयन प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को इन्दौर में आयोजित हुई थी, जिसमें अलीराजपुर, धार, झाबुआ, इन्दौर एवं बड़वानी की 80 छात्राओं ने भाग लिया था।
उक्त चयन प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपूरिया की छात्रा कुमारी आराध्या बरफा ने शानदार बालिंग का प्रदर्शन कर शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 1 से 5 नवम्बर तक सागर में आयोजित होने जा रही है। कुमारी आराध्या की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमेन डॉ. राजेन्द्र मालवीय, प्राचार्य डॉ. पीवी सत्य रमेश सहित समस्त स्टॉफ एवं माता – पिता ने हर्ष व्यक्त किया है।






