बिलाल खत्री
आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे शुक्रवार को विश्वभर मे लोहा मनवाने वाली एवं भारत की प्रथम महिला पुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहीद दिवस ओर लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाई गईं । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
जब तक सुरज चांद रहेंगा इंदिरा तेरा नाम रहेंगा
कांग्रेसी नेताओ ने बस स्टैण्ड चोराहे स्थित प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।नेताओ ने स्व. इंदिरा गाँधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनो को साकार करने एवं राष्ट्रीय एकता का संकल्प दोहराया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्धारा जब तक सुरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा, इंदिरा गांधी अमर रहे जेसे नारो से बस स्टेण्ड चौराहा गुंजामय हो गया। आयोजित पुष्पांजली सभा मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश इंदिराजी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा, देशहित मे दिए गए योगदान ओर बलिदान को देश कभी भुल नही सकता है। उन्होने देश की एकता ओर अखंडता के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर शहादत दे दी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनका नेतृत्व उनके कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों है। युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ, जिसने वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत किया और भारत के कूटनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित किया गया । पूर्व जिलाध्यक्ष राठौड ने कहा की श्रीमती गांधी देश की निडर प्रधानमंत्री के रुप मे मानी जाती थी, इंदिराजी एक ऐसी जननायक नेत्री थी, जिन्होंने भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित कर विश्वभर मे अपना लोहा मनवाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओ ने लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के बलिदान ओर कार्यो का याद कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोषीलाल जेन, खुर्शीद अली दिवान, सुरेश सारडा, कमलेश पचाया, समरथमल राठौड़, डॉ. एएम शेख, मंसुर मंर्चेंट, मुकेश गुप्ता, संजय चौहान, प्रदीप रावत, धनसिंह चौहान, किशन मंडलोई,अरविंद पटेल, ईरफान मंसुरी सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।






