ad
best news portal development company in india

निसरपुर क्षेत्र में जुआ खिलाने वाले गुंडा बदमाश भागीरथ को भेजा गया जेल

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस थाना कुक्षी को शिकायत मिल रही थी कि चौकी निसरपुर क्षेत्र का गुंडा भागीरथ पिता हीरालाल खेड़े उम्र करीब 30 वर्ष निवासी नर्मदा नगर चौकी निसरपुर थाना कुक्षी के द्वारा गोपनीय रूप से जगह बदल बदल कर जुआ संचालित किया जा रहा है ,जो सूचना पर निसरपुर चौकी पुलिस के द्वारा उसको पकड़ कर उसे पूछताछ की गई जो उसने स्वीकार किया कि मेरे द्वारा कुछ दिन पूर्व थाना एवं चौकी क्षेत्र के जंगलों में जुआ संचालित किया गया था, भविष्य में इसकी इस प्रकार की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु 3 दिन पूर्व उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इसे गिरफ्तार कर तहसीलदार न्यायालय कुक्षी पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इस गुंडे के खिलाफ पूर्व में भी जुआ एक्ट के तहत 5 अपराध दर्ज हैं साथ ही दो मामले मारपीट के भी हैं ।इसके अपराधीक रिकॉर्ड के आधार पर अब इसके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *