ad
best news portal development company in india

बुरहानपुर जिला उद्योग के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर, विस्तार एवं विकास की अपार संभावनाएँ मध्यप्रदेश में पावरलूम उद्योग का केन्द्र बिन्दु- बुरहानपुर

SHARE:

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बुरहानपुर मध्यप्रदेश राज्य की धरती पर देश के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क देश की अर्थव्यवस्था का नया आधार है। धार जिले में अवस्थित पीएम मित्र पार्क से बुरहानपुर जिले का औद्योगिक क्षेत्र अछूता नहीं है। आने वाले समय में यह बुरहानपुर जिले के लिये विकास एवं उन्नति की ओर बढ़ने की सीढ़ी है। लेख है कि, बुरहानपुर सीमावर्ती जिला है, जो महाराष्ट्र राज्य से लगा हुआ है।

बुरहानपुर जिले का औद्योगिक परिदृश्य वस्त्र उद्योग और कृषि आधारित उद्योगों पर केंद्रित है। यह मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
केला प्रसंस्करण में बुरहानपुर, मध्यप्रदेश में केले का सबसे बड़ा उत्पादक जिला है। केले को जिले का एक जिला-एक उत्पाद भी घोषित किया गया है, जिससे केले के फाइबर और प्रसंस्करण उद्योगों की अपार संभावनाएं है। जिले में केले के तने से निकले रेशों से स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कई आर्कषक उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में पावरलूम उद्योग का केंद्र- बुरहानपुर

बुरहानपुर को मध्यप्रदेश में पावरलूम उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। जिले में पावरलूमों की संख्या लगभग 40,000 से अधिक है, जो सीधे तौर पर करीबन डेढ़ लाख लोगों को रोजगार प्रदान करती है। यहाँ इंटरलिनिंग कपड़ा, ग्रे मार्किन, बकरम, ब्लीच्ड धोती, कैम्ब्रिक और पावरलूम कपड़ा सहित कई प्रकार के कपड़े का उत्पादन होता है। जिले में तैयार माल देश के अन्य राज्यों जैसे- छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, गुजरात और विदेशों जैसे- श्रीलंका, बांग्लादेश में भी निर्यात किया जाता है।वहीं नेपानगर में पहली अखबारी कागज की औद्योगिक इकाई नेपा लिमिटेड स्थित है। जिले में विनिर्माण क्षेत्र भी प्रचलित है। टेक्समो पाइप्स और बालाजी उद्योग जैसी कंपनियाँ पाइपों का निर्माण करती हैं। यहाँ कृषि उपकरणों का भी निर्माण किया जाता है, जो स्थानीय कृषि प्रधान क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करते हैं।
बुरहानपुर में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, मोहम्मदपुरा औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है, जहाँ नई 64 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते कदम
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बुरहानपुर अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारत सरकार की एमएसई सीडीपी क्लस्टर योजना के तहत ग्राम मोहम्मदपुरा के 7.61 हेक्टेयर को पॉवरलूम क्लस्टर के लिये विकसित होकर आवंटन हेतु उपलब्ध है। इस क्लस्टर में पॉवरलूम के 64 प्लाट है। आवंटन उपरांत इकाइयों द्वारा लगभग 190 करोड़ की पूंजी का निवेश होगा, जिसमंे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 4000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।मध्यप्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम (इंदौर) लिमिटेड द्वारा जिले के ग्राम रेहटा में 31.580 हेक्टेयर में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया गया है। जिसमें कुल 155 प्लाट निर्मित है। इसमें से 27 बुक है, 39 आवंटित है। मध्यप्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम की वेबसाईट https://invest.mp.gov.in/LBA/home द्वारा प्लाट बुक कर सकते है।फेयरडील एक्सपोर्ट को. आ. सोसायटी लिमिटेड द्वारा जिले में ग्राम निम्बोला में 23.02 हेक्टेयर में पावरलूम क्लस्टर को विकसित किया गया है। इस क्लस्टर में टेक्सटाइल (विविंग, साइजिंग, प्रोसेसिंग) की लगभग 127 इकाईयों द्वारा करीबन 200 करोड़ का पूंजी निवेश कर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 5000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

आसानी से उपलब्ध हो सकेगा कच्चा माल

जिले की औद्योगिक गतिविधि की रीढ़ टेक्सटाइल है। पीएम मित्र पार्क से टेक्सटाइल में स्पिनिंग गतिविधि को फायदा होगा, साथ ही उद्योगपतियों को कच्चा माल बेचने हेतु अतिरिक्त स्थान भी मिलेगा। पीएम मित्र पार्क में स्थापित इकाइयों में धागा निर्मित होगा, जिससे यहां के उद्योगों को कच्चा माल पास में ही उपलब्ध हो सकेगा। जिले में आउटसोर्सिंग सुविधा के साथ-साथ बिक्री कार्य बढ़ेगा।

आपूर्ति केंद्र जिले के ग्राम मोहम्मदपुरा में पॉवरलूम क्लस्टर विकसित है, आवंटन उपरांत यहां विविंग मशीनों की स्थापना इकाइयों द्वारा की जाएगी, जो की पावरलूम क्लॉथ का निर्माण करेंगी इसलिए कहा जा सकता है कि, बुरहानपुर एक प्रमुख आपूर्ति केंद्र बनेगा।

टेक्सटाइल हब बुरहानपुर न केवल अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, बल्कि यह उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। यहाँ के लोगों की मेहनत, सरकारी योजनाओं का सहयोग और पारंपरिक उद्योगों की शक्तियों के समन्वय से बुरहानपुर औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। बुरहानपुर मध्यप्रदेश का प्रमुख टेक्सटाइल हब है, यह विशेषकर पावरलूम के लिए जाना जाता है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *