ad
best news portal development company in india

स्काउट गाइड विद्यार्थियों को दी गई सायबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता की सीख

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम, आलीराजपुर में स्काउट गाइड विद्यार्थियों के लिए सायबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी अश्विनी कुमार, महिला थाना प्रभारी मनोरमा सिसोदिया, थाना प्रभारी सोनू शितोले, यातायात प्रभारी अर्जुन वास्कले तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक दिलीप एवं राहुल उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि डिजिटल युग में सायबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना उतना ही आवश्यक है जितना सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना।
बच्चों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई, साथ ही जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इसके पश्चात स्काउट गाइड विद्यार्थियों को पुलिस थाना कोतवाली का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष संचालन एवं आपातकालीन सेवाओं की कार्यशैली को नजदीक से समझा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *