ad
best news portal development company in india

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान को भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित…

SHARE:

शेख़ नसीम ब्यूरो चीफ…

भोपाल / वक्फ ज़मीन घोटाले में लिप्त होकर फरार हुए 10 हज़ार रुपए के ईनामी अपराधी मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान को आज भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने आज दिनाँक 29/ 10/ 2025 मंगलवार को शौकत मोहम्मद खान, पिता असगर मोहम्मद खान, पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, निवासी 68, एन.आर.आई. कॉलोनी, वी.आई.पी. रोड, भोपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शौकत मोहम्मद खान के विरुद्ध किए गए आपराधिक कृत्य की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्हें संगठन की मर्यादा, सभ्यता एवं दायित्वों के प्रतिकूल आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन अनुशासन एवं नैतिक आचरण के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *