ad
best news portal development company in india

बसंत पंचमी, अक्षय तृतीया और तुलसी विवाह पर आयोजित होंगे सामूहिक विवाह कार्यक्रम

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संशोधित निर्देश जारी

खरगोन । खरगोन जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन तुलसी विवाह (देवउठनी ग्यारस) 1 नवंबर 2025 को, बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को तथा अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। जिला स्तर से सामूहिक विवाह/निकाह की तिथि 6 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

उप संचालक सामाजिक न्याय धर्मेन्द्र गांगले ने बताया कि योजनांतर्गत केवल वे कन्याएँ तथा उनके अभिभावक पात्र होंगे जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह कर रहे हों तथा जिनका बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य रूप से दर्ज हो। आवेदकों की सूची पूर्ववत निकाय स्तर पर तैयार की जाएगी तथा वर वधू दोनों का आधार ई-केवाईसी सत्यापन समग्र पोर्टल पर अनिवार्य होगा। सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने के लिए वर वधू को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित निकाय नगर पालिका, नगर परिषद या जनपद पंचायत में आयोजन तिथि से 15 दिन पूर्व जमा कराना होगा। आवेदन पत्र निःशुल्क जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालयों में उपलब्ध हैं तथा विभाग की वेबसाईट vivahportal.mp.gov.in से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रत्येक सम्मेलन में संभागवार जिलों हेतु विवाह जोडों की न्यूनतम संख्या 11 तथा अधिकतम 200 रखी गई है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *