खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । 28 अक्टूबर को विवेकानंद सभाग्रह में देव उठनी एकादशी 01 नवंबर पर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बाल विवाह रोकथाम के क्षेत्रगत नीति निर्देशन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास वन स्टॉप प्रशासक समिति अध्यक्ष द्वारा बाल विवाह संबंधित कानूनी प्रावधान बाल विवाह प्रदेश अधिनियम 2006 एवं मध्य प्रदेश बाल विवाह प्रतिशत अधिनियम 2007 की जानकारी दी गई। देव उठनी एकादशी पर समस्त परियोजना कार्यालयों और जिला कार्यालय महिला बाल विकास विभाग में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम उड़न दस्ते को जानकारी देगा जो बाल विवाह रोकने की कार्यवाही करेगा। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी बाल विवाह की शिकायत की जा सकती है। साथ ही जनजागरुकता के लिए विभाग द्वारा रैली, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, सभा आदि का आयोजन किया जाएगा।






